मध्य प्रदेश

दो बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज

Teja
25 Nov 2022 11:51 PM IST
दो बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज
x
अंबरनाथ। इन दिनों महावितरण बिजली चोरों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर उनके खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा रही है. इसी कड़ी में महावितरण के अधिकारी ने फिर दो लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने के शिकायत अंबरनाथ पश्चिम पुलिस थाना में दर्ज करवाया है. मिली जानकारी के अनुसार महावितरण के अधिकारी वैभव नामदेव वारवकर ने अंबरनाथ पश्चिम दीपक नगर में रहने वाले श्रीनिवास मलप्पा बर्की के खिलाफ बिजली चोरी की शिकायत पुलिस से की है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि वैभव ने ७ दिसंबर २०२१ से आजतक ५११ यूनिट बिजली की चोरी कर महावितरण को ७२७० रूपये का नुकसान पहुंचाया है. जबकि अंबरनाथ पश्चिम खामकरवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले सुवर्ण बबन हलदे ने ६ अप्रैल २०२२ से आजतक ५४० यूनिट बिजली की चोरी कर महावितरण को ८ हजार १४० रूपये का नुकसान पहुंचाया है. बहरहाल मामले की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक एस.एस.भालेराव कर रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पूर्व 6 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पुलिस थाना में दर्ज करवाया जा चुका है.
Next Story