- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा कमिश्नर कार्यालय...
मध्य प्रदेश
रीवा कमिश्नर कार्यालय के सामने बिजली आन्दोलन 281वां दिन, शासन-प्रशासन, मुख्यमंत्री चुप क्यों: आन्दोलनकारी विजय मिश्रा
jantaserishta.com
14 Sept 2023 8:06 PM IST

x
रीवा: आन्दोलनकारी विजय मिश्रा ने कहा कि विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित पुलिस विभाग को ऐसे प्रकरण दिये जा चके हैं जिनमें विधुत विभाग द्वारा लूट की गई है। आश्चर्य कि बात है कि विधुत विभाग भी धरना स्थल में आकर जांच का आश्वासन दिया, स्थानांतरित हो चुके पुलिस अधीक्षक ने भी आश्वासन दिया। स्थानांतरित हो चुके अमहिया थाना प्रभारी एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी भी धरना स्थल में आकर जांच कर अपराध पंजीबद्ध करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदया भी पदभार सम्हालते ही धरना स्थल में पहुंच कर कार्यवाही का आश्वासन दीं । लेकिन सभी को बिजली आन्दोलन स्थल में आकर ऐसा करंट लगा कि कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई। एड०विजय मिश्रा ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर स्थानीय भाजपा विधायक ही विधुत उपभोक्ताओं की लूट को उजागर नहीं होने दे रहे हैं अन्यथा रीवा विधायक व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल चुप न रहते। विदित हो कि विजय मिश्रा म०प्र० के कई जिलों में धरना प्रदर्शन कर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं तथा अब 07 दिसंबर 2022 से अनिश्चितकालीन धरने में बैठे हैं।
ज्ञातव्य हो कि पूरे मध्य प्रदेश में विद्युत विभाग की लूट के विरोध में, दोषी विद्युत अधिकारियों पर एफ आई आर की मांग लेकर आप उपाध्यक्ष विजय मिश्रा एडवोकेट का अनशन जारी है। विजय मिश्रा के समर्थन में गुरुवार को समाजसेवी विष्णुकांत विश्वकर्मा,राजेश कुमार चतुर्वेदी,एड.कुलदीप सिंह,एड.मिथिलेश यादव,राजकुमार सिंह,प्रथम अमिलीय, मलिक अमीलीय, ओंकार कुशवाहा,राम सूरत कुशवाहा, एन.पी.शुक्ला,प्रकाश श्रीवास्तव,राजेश द्विवेदी, रामजियावन सिंह,साधु लाल सोंधिया, एड.दिलीप सिंह बघेल,दुर्गेश तिवारी,शिव कुमार तिवारी,शेषमणि सिंह, एड.भारतद्वाज पटेल, हारुन अंसारी,अमित विश्वकर्मा,तवरेज अहमद,आदि लोग धरना स्थल में उपस्थित हुए lयह धरना आम जन की आवाज बन चुका है।
Tagsरीवारीवा न्यूज़आन्दोलनकारी विजय मिश्राबिजली आन्दोलनकमिश्नर कार्यालयRewaRewa NewsAgitator Vijay MishraElectricity MovementCommissioner's Office
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





