मध्य प्रदेश

बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
15 Jun 2022 4:44 PM GMT
बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर

रीवा। जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में बीती रात एक वृद्ध की हत्या हो गई। बरहा 345 गांव में यह वारदात उस समय हुई जब 55 वर्षीय यज्ञनारायण साकेत घर के बाहर सो रहा था। वृद्ध के सीने पर सोते समय धारदार हथियार से प्रहार किया गया। अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यज्ञनारायण साकेत मंगलवार की रात 9.30 बजे भोजन करनेके बाद घर के बाहर सोने चला गया।

जहां वह जमीन पर सो रहा था। रात लगभग 2.25 बजे अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद वह शोर मचाते हुए घर के अंदर की ओर भागा, लेकिन बीच में ही गिर गया। शोर सुनकर परिजन बाहर निकले और देखा कि लहूलुहान यज्ञनारायण की मौत हो गई है। स्वजन ने डायल 100 में काल किया। जिस पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सिरमौर एसडीओपी नवीन तिवारी भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक की बेटी के 11 दिन पहले हाथ पीले हुए हैं। जानकारी के अनुसारी मृतक की बेटी की यह दूसरी शादी थी। पांच साल पहले पति का निधन हो जाने की वजहसे मायके पक्ष ने उसका दूसरा विवाह करने का निर्णय लिया था। तीन जून कोउसकी दूसरी शादी हुई थी। मृतक की बेटी की जहां पहले शादी हुई थे, वे लोग उसकी दूसरी शादी का विरोध कर रहे थे। लेकिन यज्ञनारायण नहीं माना। ससुराल वाले लगतार यह प्रयास कर रहे थे कि दूसरी शादी न की जाए। इस तरह पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है।
Next Story