- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- 34 दिन बाद कब्र से...
मध्य प्रदेश
34 दिन बाद कब्र से निकाला गया बुजुर्ग का शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
SHIDDHANT
24 April 2026 10:01 PM IST

x
Chhatarpur छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम बदौराकला में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। करीब 34 दिन पहले हुई 65-70 वर्षीय राजदेव खंगार की मौत के बाद शुक्रवार को प्रशासन के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटनाक्रम से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक के भतीजे सुनील खंगार ने शुरुआत से ही इस मौत को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया था कि उनके चाचा को जहर देकर मारा गया है। उन्होंने 25 मार्च को एसपी, कलेक्टर और डीआईजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत दी थी। बावजूद इसके जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे भोपाल जाकर डीजीपी से भी गुहार लगा चुके हैं।
परिजनों का आरोप है कि जब वे प्रकाश बम्होरी थाना पहुंचे, तो थाना प्रभारी ने उनकी बात तक नहीं सुनी और उनका आवेदन फेंक दिया। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर पोस्टमार्टम नहीं कराया और जल्दबाजी में शव को दफना दिया। परिजनों के मुताबिक, 21 मार्च को गांव के भानुप्रताप यादव, उनके पुत्र अभिषेक यादव और छोटू यादव राजदेव को अपने साथ ले गए थे। अगले दिन वे शव लेकर लौटे और मौत की सूचना दी। इसके बाद बिना किसी मेडिकल जांच या पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया गया, जिससे संदेह और गहरा गया।
पुलिस का कहना है कि मृतक की गोद ली गई बेटी ने बयान दिया है कि राजदेव खंगार ने खुद जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उस समय पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।एसडीओपी नवीन दुबे के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक के पास 4-5 एकड़ जमीन थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। केवल गोद ली हुई बेटी उनके साथ रहती थी, जिससे संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बिसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। अब सभी की नजरें रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
Tagsछतरपुरसंदिग्ध मौतशव खुदाईपोस्टमार्टमजहर से हत्या आरोपजमीन विवादपुलिस जांचमध्य प्रदेशग्रामीण मामलाबिसरा जांचप्रशासन कार्रवाईआईएएनएस रिपोर्टchhatarapursandigdh mautshav khudaeepostamaartamjahar se hatya aaropjameen vivaadpulis jaanchmadhy pradeshgraameen maamalabisara jaanchprashaasan kaarravaeeaaeeeenes riportजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





