मध्य प्रदेश

ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत

Tara Tandi
19 Jun 2022 6:59 AM GMT
ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ओंकारेश्वर के ब्रम्हपुरी घाट पर बनारस से घूमने आए एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिता ने फादर्स डे से एक दिन पहले अपने मासूम बेटे को खो दिया। नर्मदा नदी में पिता के कंधे पर बैठकर नहा रहे आठ साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बनारस निवासी प्रमोद सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ तीर्थस्थल ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने आए थे। इस दौरान वह ब्रम्हपुरी घाट पर नर्मदा नदी में नहा रहे थे, प्रमोद सिंह ने बेटे वंश को कंधे पर बैठा रखा था। नहाते समय पिता बेटे को कंधे पर लेकर गहरे पानी में चले गए, इस दौरान दोनों डूबने लगे। अनियंत्रित होने की वजह से वंश पिता के कंधे से गिर गया, किसी तरह पिता तैरकर बाहर आ गए लेकिन बेटा नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।
चीख पुकार मचने के बाद नाविक बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन तब तक वंश डूब चुका था। घटना के बाद से बच्चे के परिजन सदमे में हैं। पिता आर्मी में सैनिक के पद पर हैं। घटना की जानकारी लगने पर मांधाता थाने के टीआई बलराम सिंह राठौर पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ओंकारेश्वर अस्पताल पहुंचाया। पिता को ओंकारेश्वर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Next Story