मध्य प्रदेश

शादी के दौरान बत्ती गुल, बदल गई दुल्हनें, फिर...

jantaserishta.com
9 May 2022 2:50 PM IST
शादी के दौरान बत्ती गुल, बदल गई दुल्हनें, फिर...
x

उज्जैन: बिजली गुल होने से मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. जहां अंधेरे के कारण शादी में होने वाली रस्म के दौरान दुल्हनों के दूल्हे बदल गए. जब लाइट आई तो दुल्हन और उनके परिजन भौचक्के रह गए, जिसके बाद फेरे के दौरान हुई गलती को ठीक किया गया.

जिले के इंगोरिया थाना के असलाना गांव में रमेशलाल की तीन बेटी और एक बेटे की शादी थी. रविवार को उनकी दो बेटियों निकिता और करिश्मा की दंगवाड़ा के भोला और गणेश से शादी हुई. दो युवक अलग-अलग परिवार से हैं. बारात आने के बाद रात करीब 11.30 बजे माता पूजन की रस्म के दौरान दोनों दुल्हनों ने अलग-अलग दुल्हों का हाथ पकड़कर पूजा संपन्न की.
इस दौरान निकिता ने गणेश और करिश्मा ने भोला का हाथ पकड़ रखा था. रात करीब 12.30 बजे जब लाइट आई तो दोनों दुल्हन और उनके परिजन दंग रह गए. हालांकि, इस गलती को सुबह 5 बजे हुए फेरे के दौरान ठीक कर लिया गया और तय रिश्ते के आधार पर ही दूल्हों के साथ दुल्हनों के सात फेरे करवाए गए.
परिजनों ने बताया कि गांव में आए दिन बिजली गुल हो जाती है. यही नहीं, यह बिजली कटौती कई घंटे तक बनी रहती है. इसी वजह से विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन की अदला-बदली हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story