मध्य प्रदेश

महिला के अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट में मधुमक्खियों ने किया हमला, 40 लोग घायल 8 गंभीर

Shiddhant Shriwas
15 Feb 2022 12:50 PM GMT
महिला के अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट में मधुमक्खियों ने किया हमला, 40 लोग घायल  8 गंभीर
x
फाइल फोटो 
मधुमक्खियां धुएं के चलते भड़क गई थी और लोगों पर हमला कर दिया था।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: सतना में एक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लोग लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए। हमले में करीब 40 लोग घायल हुए है, जिनमें 8 गंभीर हैं।

मामला अमरपाटन थाना इलाके के लालपुर का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले चौरसिया परिवार में सुईया चौरसिया (56 वर्ष) की मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार करने के लिए आज सुबह करीब 10 बजे चौरसिया परिवार के लोग गांव के बाहर पुश्तैनी बगीचे में ले गए थे। यहां चिता बनाकर मुखाग्नि देने के लिए कंडे सुलगाए गए थे। इसी दौरान पास के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के झुंड ने शवयात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।
लोग मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए खेतों में छिपने लगे लेकिन मधुमक्खियों के डंक से नहीं बच सके। अंत्येष्टि में करीब 100 से ज्यादा लोग शामिल होने पहुंचे थे, जिसमें से करीब 40 लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए हैं। घायलों में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों का इलाज अमरपाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, वहीं गंभीर घायलों को रीवा रैफर किया गया है। एक घायल आईसीयू में एडमिट है। मधुमक्खियों के हमले एक घंटे बाद दूसरी जगह अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां धुएं के चलते भड़क गई थी और लोगों पर हमला कर दिया था।
Next Story