मध्य प्रदेश

Dumper ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत

Sanjna Verma
25 July 2024 2:37 PM IST
Dumper ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत
x

मुरैना Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 55 साल के वृद्ध को डंपर ने टक्कर मार दी। आपको बता दें कि डंपर की टक्कर से वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। डंपर चालक मौके से डंपर लेकर भाग गया, घायल वृद्ध को ग्वालियर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम बृजभूषण सिंह है और वह नंदकापुरा पोरसा का रहने वाला था।

शासकीय स्कूल में वह कार्य करता था। 21 जुलाई को अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था और Motorcycle भतीजा चल रहा था तभी भिंड रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

इससे बाइक के पीछे बैठे बुजुर्ग बृजभूषण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद डंपर चालक भाग गया स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग और उसके भतीजे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया इलाज के दौरान 24 जुलाई को वृद्ध की मौत हो गई है।

Next Story