मध्य प्रदेश

डंपर ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और बच्ची घायल

Nilmani Pal
11 Oct 2021 1:49 PM GMT
डंपर ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और बच्ची घायल
x

DEMO PIC 

बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थानांतर्गत ग्राम खितौली के पास बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी और एक बच्ची को बरही के स्वास्थ्य केंद में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जायसवाल परिवार बाइक से सुबह ग्राम करेला से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक ग्राम खितौली के समीप डंपर से टकरा गई। इसके चलते एक मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी और एक अन्य बच्ची गम्भीर रूप से घयल हो गयी। उन्हें उपचार के लिए बरही स्वस्थ केंद में भर्ती कराया गया है। आरोपी डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।


Next Story