मध्य प्रदेश

चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी का हाथ काट डाला

Tara Tandi
9 May 2024 7:50 AM GMT
चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी का हाथ काट डाला
x
अशोकनगर : मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी से कई वार कर पत्नी का हाथ काट डाला। महिला जिस हाथ से फोन पकड़कर बात करती थी, पति ने उसी को काट दिया और फिर अपने साथ लेकर फरार हो गया। घटना देहात थाना की जगदंबा कॉलीनी की है।
जानकारी के अनुसार कमल अहिरवार अपनी पत्नी मिथलेश अहिरवार और बच्चों के साथ जगदंबा कॉलोनी में रहता हैं। घटना बुधवार-गुरुवार की रात की है। महिला के 11 साल के बेटी वैशाली ने बताया कि रात को हम सभी सो रहे थे। अचानक ही मम्मी की चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो हम जाग गए। देखा कि पापा ने मम्मी के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर रहे हैं। वे मम्मी के हाथ और पैर दोनों काटना चाहते थे। लेकिन, हमारे जागने के बाद वे दाहिना हाथ काटकर अपने साथ लेकर भाग गए। इसके बाद मैंने मम्मी के कटे हाथ पर कपड़ा बांधा और पैदल ही अस्पताल के लिए निकली। रास्ते में पुलिस की गाड़ी हमें देखकर रुक गई, फिर वे हमें अस्पताल ले गए।
वैशाली ने कहा कि पापा ने मम्मी के कंधे पर भी कई बार किए थे। लेकिन, हमारी नींद नहीं खुली, शायद उन्होंने हम सबको नींद की गोली खिला दी थी। पुलिस ने घटना के बार फरार हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से कटा हुआ हाथ और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
फोन पर बात करने पर शक करता था
घायल महिला ने बताया कि मैं किसी से भी बात करती थी तो वह शक करता था। उसके सामने बात करती थी तो भी शक करता था। इस बात को लेकर विवाद होता रहता था, लेकिन बाद में सब शांत हो जाता है। रात को दो-तीन बजे के करीब में सो रही थी। तभी उसने मेरा हाथ काट दिया। मेरे बच्चे मुझे सड़क पर लाए, वहां पुलिस मिल गई, जिन्होंगे गाड़ी से अस्पताल पहुंचा।
पुलिस ने कटा हाथ अस्पताल भेजा
पुलिस ने बताया कि मिश्लेश अहिरवार के पति कमल अहिरवार ने कुल्हाड़ी से पत्नी का हाथ काट दिया। केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है। उसने हाथ क्यों काटा अभी यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। महिला का कटा हाथ बरामद कर अस्पताल भेज दिया है।
MP News: चरित्र शक में हैवानियत, जिस हाथ से फोन पकड़ती थी पत्नी, पति ने उसे कुल्हाड़ी से काटा, क्या बेटी बोली
Next Story