- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- स्टेशन पर GT एक्सप्रेस...
मध्य प्रदेश
स्टेशन पर GT एक्सप्रेस में DRI का छापा! 2 करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार; चेन्नई से दिल्ली जा रहा था खेप
Shubhra Nandy
10 Nov 2026 10:36 AM IST

x
कोकीन की खेप
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ड्रग्स तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर जीटी एक्सप्रेस (GT Express) ट्रेन में छापेमारी कर एक विदेशी महिला को 500 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
चेन्नई से दिल्ली जा रही थी कोकीन की खेप
डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी महिला भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर ट्रेन से सफर कर रही है। सूचना मिलते ही गुरुवार रात भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर जीटी एक्सप्रेस के पहुंचते ही पूरी ट्रेन की घेराबंदी की गई। टीम ने सेकंड एसी (2nd AC) कोच में दबिश देकर महिला को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम शुद्ध कोकीन जब्त की। पूछताछ में पता चला है कि महिला यह खेप चेन्नई से लेकर दिल्ली जा रही थी।
विदेशी महिला से गहन पूछताछ
शुरुआती जांच से पता चला है कि महिला चेन्नई से दिल्ली की यात्रा कर रही थी। रेलवे पुलिस को शक है कि कोकीन की यह खेप दिल्ली में किसी व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि महिला खुद इस तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है या किसी बड़े गिरोह के लिए कूरियर का काम कर रही थी। इस कार्रवाई के बाद, महिला को आगे की जांच के लिए DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) को सौंप दिया गया है।
बड़े नेटवर्क की तलाश
गिरफ्तार विदेशी महिला के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में जुटें अधिकारी: डीआरआई और आरपीएफ की टीम अब महिला से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि उसे चेन्नई में यह ड्रग्स किसने सप्लाई की थी और दिल्ली में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा पर्दाफाश हो सकता है।
Next Story





