मध्य प्रदेश

द्रौपदी मुर्मू भोपाल यात्रा

Sonam
3 Aug 2023 7:15 AM GMT
द्रौपदी मुर्मू भोपाल यात्रा
x

President Draupadi Murmu Bhopal Visit Live News in Hindi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। वह रविंद्र भवन में उत्कर्ष-उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति पहुंची भोपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल पहुंच चुकी हैं। राजा भोज विमानतल पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विमानतल से राष्ट्रपति सीधे रविंद्र भवन के लिए रवाना होंगी, जहां वे उत्कर्ष-उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।

एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है उन्मेष

उन्मेष उत्सव एशिया का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मेलन है। इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव अंतर्गत बहुभाषी कविता पाठ, लेखन पाठ, आदिवासी कवि सम्मेलन, साहित्य के विषयों पर परिचर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता पाठ और साहित्य के उत्थान संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रबुद्धजनों द्वारा विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तक मेले में साहित्य अकादमी और अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें बिक्री के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्सव के दौरान साहित्य अकादमी द्वारा प्रख्यात लेखकों पर बनी डॉक्यूमेंट्री को भी दिखाया जाएगा

Sonam

Sonam

    Next Story