मध्य प्रदेश

भगवान का भी डर नहीं! महाकाल मंदिर में दांत से काटकर उड़ाई चेन, देखें महिला चोर का वीडियो

jantaserishta.com
20 Nov 2021 2:27 PM IST
भगवान का भी डर नहीं! महाकाल मंदिर में दांत से काटकर उड़ाई चेन, देखें महिला चोर का वीडियो
x

भोपाल: उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुजनों की भीड़ में एक महिला चोर घुस गई और उसने गुजरात से आए एक परिवार की महिला को शिकार बनाया। दांतों से उसके गले की चेन को काटकर 17 ग्राम की सोने की चेन चुरा ली। सीसीटीवी में उसकी करतूत कैद हो गई और महिला की यह वीडियो वायरल हो गई है।

बताया जाता है कि गुजरात के सावरकाठा जिले के विशाल राकेश भाई मिस्त्री अपनी मां हेमा और अन्य लोगों के साथ शुक्रवार की रात महाकाल मदिर परिसर के ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने आए थे। विशाल का कहना है कि मंदिर के दर्शन के पहले उनकी मां के गले में सोने की चेन और उसमें पेंडल भी था लेकिन जब दर्शन करके लौटे तो चेन गले में नहीं थी।
सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से देखा तो पीली साड़ी पहने एक महिला हेमा बेन के गले से दांत से चेन को काटती दिखाई दी। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो उन्होंने जिन महिलाओं के होने पर संदेह हुआ, उनसे पूछताछ की गई लेकिन सोने की चेन नहीं मिली। गुजरात के परिवार के साथ हुई चोरी की घटना में काफी देर बाद एफआईआर दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि इसके पहले नवरात्रि के दौरान भी गढ़कालिका माता मंदिर से ऐसा ही फुटेज सामने आया था जब दर्शन के लिए लाइन ने लगी महिला ने दांत से श्रद्धालू महिला के गले से चैन काट ली थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story