मध्य प्रदेश

डाक्टर के बेटे ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव

Shantanu Roy
11 May 2022 10:22 PM IST
डाक्टर के बेटे ने की ख़ुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव
x
बड़ी खबर

उज्जैन। डाक्टर के पुत्र को उसकी मां ने 200 रुपये नहीं दिए तो उसने फांसी लगा ली। स्वजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल उतारा और अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां दो दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में खाराकुआं पुलिस ने मर्ग कायम किया है। टीआइ रवींद्र कटारे ने बताया कि अदनान अली उम्र 22 वर्ष निवासी भार्गव मार्ग के पिता डा. नोमान अली हैं।

दो दिन पूर्व अदनान ने अपनी मां से 200 रुपये की मांग की थी। मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो वह दूसरे कमरे में गया और उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां कमरे में पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया और उसे स्वजन ने फंदे से उतारा था, इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मंगलवार रात को मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस को बताया कि अदनान नशे का आदी था, नशा करने के लिए ही उसने रुपये की मांग की थी। जिस पर मां ने उसे रुपये देने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story