मध्य प्रदेश

डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Ritisha Jaiswal
17 Jun 2022 5:24 PM IST
डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
x
अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

शहर के अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर ने होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम डॉ. कश्यप पाटीदार है। वह अरबिंदो अस्पताल में एमडी मेडिसिन का छात्र था। दो माह पहले उसने प्रवेश लिया था। उसने विदेश से एमबीबीएस किया था। पुलिस का कहना है कि घटना गुरुवार दोपहर की है। रात में थाने पर अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना दी। कश्यप पाटीदार पिता रमेश पाटीदार (26) निवासी सुसारी ग्राम कुक्षी जिला धार का रहने वाला था। उसने सिद्धांत होस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। कश्य के साथ रूम में उसका साथी भी रहता था। घटना के वक्त वह खाना खाने गया था। इस दौरान कश्यप ने छलांग लगा दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद कश्यप की सांसे चल रही थी। मौके पर मौजूद हॉस्टल के कर्मचारी और स्टूडेंट उसे लेकर अरबिंदो अस्पताल पहुंचे। यहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। देर रात तक उसका उपचार किया मगर बाद में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कश्यप का मोबाइल जब्त कर लिया है। घटना के बाद पुलिस होस्टल भी पहुंची और जांच की। यहां पुलिस ने दोस्तों और परिवारजनों के बयान लिए। उन्होंने किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया। हर कोई हैरान है कि कश्यप ने ये कदम क्यों उठाया।


Next Story