मध्य प्रदेश

चरित्र शंका के चलते विवाद, पति ने पत्नी को मारी गोली

Tara Tandi
25 March 2024 2:02 PM GMT
चरित्र शंका के चलते विवाद, पति ने पत्नी को मारी गोली
x
उज्जैन : उज्जैन में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली। पूरे मामले की जानकारी देते हुए नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर में रहने वाली महिला को गोली मारने की सूचना आज सुबह मिली थी, इसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जहां महिला बेसुध थी और परिजन विलाप कर रहे थे। महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में महिला के पति की तलाश की जा रही है, जोकि घटना के बाद से ही फरार है।
चरित्र शंका के चलते मारी गोली
बताया जाता है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है जोकि उससे आए दिन विवाद करता रहता था और उसके चरित्र पर भी शक करता था। बताया जा रहा है कि जितने समय आरोपी जेल में बंद रहा उसे दौरान उसे आशंका थी की पत्नी के किसी के साथ संबंध है। इसी को लेकर वह पत्नी पर शक करता था।
जेल में बंद था वाहिद
बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही आरोपी जेल से बाहर आया है, वह एक मामले में पिछले काफी समय से जेल में सजा काट रहा था। कुछ समय पहले तक तो पति-पत्नी के बीच सबकुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ने लगा कि क्षेत्र के लोग भी उनके आए दिन होने वाले विवाद से परेशान हो जाते थे। बताया जाता है कि आज सुबह आरोपी ने पहले उसकी पत्नी को गोली मारी और उसके बाद इस बात की जानकारी अपने दोस्त को दी थी की उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस कर रही जांच-एसपी
इस हत्याकांड को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि हत्याकांड की जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले विवाद का ही है। पूरे मामले की जांच होने के बाद इस मामले में आगे कुछ बताया जा सकता है। वैसे इस मामले में आरोपी की तलाश जारी है।
Next Story