मध्य प्रदेश

इंदौर के महू में दो गुटों में विवाद, बम विस्फोट, 1 की मौत, 14 घायल

Bhumika Sahu
15 Aug 2022 7:11 AM GMT
इंदौर के महू में दो गुटों में विवाद, बम विस्फोट, 1 की मौत, 14 घायल
x
महू में दो गुटों के बीच चल रहे आपसी विवाद के बीच रात बम विस्फोट कर दिया गया।

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले (Indore) के महू (Mhow) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त के दिनमहू में दो गुटों के बीच चल रहे आपसी विवाद के बीच रात बम विस्फोट कर दिया गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल है। आपको बता दे, इंदौर जिले के महू के बेरछा में ये हादसा हुआ है। यहां बम विस्फोट होने की वजह से अफरा तफरी मच गई। हालांकि जिस व्यक्ति ने ये बम विस्फोट किया उसकी मौत हो गई।

वहीं करीब 14 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। इन सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है। इस बात पुलिस द्वारा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, महू के बेरछा में दो गुटों के बीच चल रहे आपसी मदभेद के चलते ये हादसा हुआ है। इसको लेकर एसएसपी शशिकांत कांकाने बताया है कि ये घटना तब हुई जब एक व्यक्ति ने बम फेंक दिया। बम फेकने के बाद ही अफरा तफरी मच गई।
उन्होंने बताया कि ये बम जो फेंका गया है वो बम सेना की बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल होता है। एसएसपी ने बताया कि दो समूहों के बीच आंतरिक विवाद था। इस विवाद के चलते करीब 14 लोगों को नुकसान पहुंचा है। दरअसल, 14 लोग घायल है जो अस्पताल में भर्ती है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, देशभर में 15 अगस्त की तैयारियां चल रही थी और ऐसे में बेरछा में भी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी। इतना ही नहीं यहां शराब पार्टी भी की गई। लेकिन दो गुटों के बीच हुई आपसी मदभेद के चलते बम विस्फोट कर दिया गया।


Next Story