मध्य प्रदेश

खिलौना घोटाला पर दिग्विजय सिंह का सीएम शिवराज को पत्र

Admin2
13 Jun 2022 1:15 PM GMT
खिलौना घोटाला पर दिग्विजय सिंह का सीएम शिवराज को पत्र
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने नीमच जिले में खिलौनों की खरीदी में हो रहे भ्रष्टाचार की शासन स्तर से उच्च स्तरीय जांच कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र। साथ ही उन्होंने लिखा कि विगत वर्षो में खरीदे गये करोड़ों रूपयों के खिलौने का भी भौतिक सत्यापन कराया जाये।

दिग्विजय सिंह का सीएम शिवराज को पत्र
प्रिय श्री शिवराज सिंह चौहान जी,
नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजीत कांठेड़ का पत्र मूलतः संलग्न है। जिसमें उन्होने नीमच जिले की 436 आंगनवाड़ियों को दिये गये 56 लाख रुपये में अनियमितताओं का जिक्र किया है और खिलौने खरीदने के नाम पर बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त की है। इस मामले की शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराई जानी चाहिए।
राज्य के केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने गत वर्ष 2021 में अपनी स्वेच्छानुदान मद से 56 लाख 68 हजार रुपये की राशि 436 आंगनबाडी केन्द्रो को प्रदान की थी। इस आवंटन के पश्चात जिला कलेक्टर की ओर से प्रत्येक आंगनबाडी कार्यकर्ता के खाते में 13 हजार रुपये के मान से 56 लाख रुपये वितरित किये गये थे। राशि प्राप्त होने के बाद कई आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर बच्चों के लिए खिलौने खरीद लिए थे।
इस बीच जावर के परियोजना अधिकारी ने एस.डी.एम. के हवाले से सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से 13-13 हजार रुपये एक निजी ठेकेदार के खाते में वापस जमा करने के निर्देश दिये इस मौखिक और वाट्सअप पर प्राप्त आदेश से परियोजना क्षेत्र में हडकंप मच गया। उन्हें आश्चर्य हो रहा था कि एक साल के बाद राशि वापस करने के आदेश दिये जा रहे है। बताया गया है कि अभी तक 70 से अधिक केन्द्रो से एक ठेकेदार के खाते में राशि जमा करा दी गई है।

सोर्स-mpbreaking

Next Story