मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह की होगी गिरफ्तारी, हिंसा भड़काने की FIR होगी

Kunti Dhruw
12 April 2022 8:07 AM GMT
दिग्विजय सिंह की होगी गिरफ्तारी, हिंसा भड़काने की FIR होगी
x
जिस मामले को लेकर कल खरगोन में बुलडोजर चले, वही मामला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज किया जा सकता है।

भोपाल। जिस मामले को लेकर कल खरगोन में बुलडोजर चले, वही मामला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह ने एक फोटो वायरल किया है। वह फोटो मध्यप्रदेश का नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में हिंसा भड़काना चाहते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि हम कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं।

हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव को हवा देना चाहते हैं। अपने #SocialMedia अकाउंट पर मस्जिद में झंडा फहराने की जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है, वो #MadhyaPradesh की नहीं है। इस विषय में वैधानिक कार्रवाई को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।
कोई भी हो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
जैसे ही दिग्विजय सिंह को इसके बारे में पता चला उन्होंने तत्काल अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विवादित पोस्ट को हटा दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को दंगों की आग में झोकने की साजिश की है और मेरे प्रदेश में कोई भी व्यक्ति ऐसी साजिश करेगा तो वो कोई भी हो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।
Next Story