मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव

Rani Sahu
30 Sep 2022 10:50 AM GMT
दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव
x
MP News Live Update : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। अब वे नामांकन नही भरेंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने बुधवार को दिल्ली में AICC (All India Congress Committee) के दफ्तर से नॉमिनेशन फॉर्म लिया था।
मध्यप्रदेश से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह समेत 12 विधायक देर रात दिग्विजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। सभी विधायक वहां प्रस्तावक बनकर पहुंचे हैं। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को छोड़कर सिंह बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र हासिल किया।
कांग्रेस विधायक पार्टी अध्यक्ष पद के लिए दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी का प्रस्ताव करेंगे -
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कुल 12 विधायक दिग्विजय सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के समय उनके लिए प्रस्तावक होंगे। नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन शुक्रवार को दिग्विजय सिंह के पर्चा दाखिल करने की उम्मीद है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को छोड़कर सिंह बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र हासिल किया।
मध्यप्रदेश से कांग्रेस के विधायक हिना कावरे, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, लखन सिंह यादव, आलोक चतुर्वेदी, आरिफ मसूद, कांतिलाल भूरिया, रामलाल मालवीय, सुरेंद्र सिंह बघेल, विपिन वानखेड़े, कमलेश्वर पटेल और डॉ गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह के नामांकन के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक गोविंद सिंह दिल्ली जाने के दौरान कहा कि उन्होंने इन विधायकों की सूची मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दी है।
Next Story