मध्य प्रदेश

“सबसे ज्यादा झूठे हैं दिग्विजय सिंह, BJP का दिग्विजय पर वार

HARRY
3 May 2023 1:05 PM GMT
“सबसे ज्यादा झूठे हैं दिग्विजय सिंह, BJP का दिग्विजय पर वार
x
हिंदू होने पर आती है शर्म”

इंदौर - पिछले तीन दिनों से इंदौर का दौरा कर रहे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को देश में सर्वाधिक झूठ बोलने वाला नेता बताया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने लिखा है कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही है। उसमें दिग्विजय सिंह पहले नंबर पर हैं।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए हिंदुत्व और आरएसएस पर आक्रमण करने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं। बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को गुमराह करने और हिंदुत्व पर आक्रमण करने वाले ये वो लोग हैं, जिन्हे हिंदू होने पर शर्म आती है। आज वो कह रहे है कि हिंदू होने पर हमे गर्व है। यही समय का परिवर्तन है, लेकिन इस परिवर्तन को जनता जानती है। ये तात्कालिक स्वार्थों के लिए इस प्रकार की भाषा बोलना, मंदिर जाना ये सब चीजें जनता समझ चुकी है। फूट डालो राज करो, गुमराह करो ये कांग्रेस के खून में है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ राजनीति में अप्रसांगिक हो गए हैं। वो चल फिर नहीं सकते है। इस युवा एमपी में उनके पास लोग नहीं बचे, जमीनी कार्यकर्ता नहीं हैं, नेता नहीं बचे। इसलिए बीजेपी के असंतुष्टों को तलाशते रहते हैं। हमारा कार्यकर्ता कोई नाराज भी होगा तो हम उसे मना लेंगे, क्योंकि बीजेपी एक परिवार है, कांग्रेस में केवल एक परिवार है।

Next Story