मध्य प्रदेश

भतीजे की पत्नी के नामांकन दाखिल करने के बारे में पता नहीं था : परिवारवाद के सवाल पर उमा भारती

Admin2
8 Jun 2022 9:47 AM GMT
भतीजे की पत्नी के नामांकन दाखिल करने के बारे में पता नहीं था : परिवारवाद के सवाल पर उमा भारती
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की परिवारवाद की व्याख्या के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने विधायक भतीजे की पत्नी के पंचायत चुनाव में नामांकन पर्चा भरने की खबरों से पल्ला झाड़ लिया है। विधायक भतीजे की पत्नी के खिलाफ भारती ने पार्टी को स्वतंत्र रूप से फैसला लेने की छूट दे दी है।मध्य प्रदेश में दो दिन के प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी में परिवारवाद की व्याख्या की थी और नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भी इसके मुताबिक ही टिकट वितरण की बात कही थी। इस दायरे में पहली दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का परिवार आया है।

भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी खरगापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनकी पत्नी उमिता ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पर्चा भर दिया है। हालांकि उमिता के नामांकन पर्चे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और समाचार पत्रों में उनके नामांकन पत्र दाखिल करने का समाचार पढ़ने के बाद उन्हें सूचना मिली है।

सोर्स-livehindustan

Next Story