मध्य प्रदेश

Dhar: केदारनाथ यात्रा पर गए जिले के तीन लोगों की मौत

Tara Tandi
10 Sep 2024 9:56 AM GMT
Dhar: केदारनाथ यात्रा पर गए जिले के तीन लोगों की मौत
x
Dhar धार: प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक अचानक पहाड़ी का हिस्सा भरभरा कर धंस गया। जिसमें केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। जिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के भी तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।
मृतकों में दुर्गाबाई पति छगनलाल 50 वर्ष निवासी नेपानिया सरदारपुर, सनदबाई पति सालिग्राम नायमा धाकड़ ग्राम झिंझोटा राजोद, गोपाल पिता बगदीराम निवासी ग्राम झिंझोटा राजोद की मृत्यु होना बताया जा रहा है।
इसके अलावा बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों के लोग वहां फंसे हुए है, जिसे एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी के मलबे को हटाकर तलाश में जुटी हुई है। साथ ही कई घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भिजवाया गया है। इधर धार जिले के राजोद क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन भी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजोद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें
Next Story