मध्य प्रदेश

DGP ने शैक्षणिक संस्थानों में नोडल अधिकारी तैनात करने का आदेश दिया

Dolly
29 Jun 2025 9:11 PM IST
DGP ने शैक्षणिक संस्थानों में नोडल अधिकारी तैनात करने का आदेश दिया
x
Indore इंदौर : मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना रविवार को इंदौर आए। उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की और अपराधों की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की।
उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी अफसरों से चर्चा की। डीजीपी मकवाना ने मीडिया से चर्चा में कहा कि लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए गर्ल्स हॉस्टल, काॅलेज, शैक्षणिक संस्थानों के साथ बैठकें की जा रही हैं। शिक्षा संस्थानों को ऐसे मामले रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डॉयल-100 सेवा को अधिक मजबूत किया जा रहा है।
15 अगस्त से नए वाहनों के साथ इस सेवा को नए सिरे से लागू किया जा रहा है। डीजीपी ने तेजाजी नगर थाने में क्यूआर कोड का अनावरण भी किया। इसके माध्यम से जनता थाने की कार्यप्रणाली का फीडबैक दे सकेगी। डीजीपी ने इस मौके पर कहा कि इससे पुलिस की कार्यप्रणाली मजबूत होगी। डीजीपी का पुलिस नियंत्रण कक्ष में इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
डीजीपी ने कहा कि जिन थानों में वर्षों से पुलिसकर्मी जमे हुए हैं, उनके तबादले दूसरे थानों में किए जाएं। इसके अलावा बीट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी बदला जाएगा। ज्यादातर जिलों में यह काम हो चुका है।
Next Story