- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Dewas: बदमाशों ने...
मध्य प्रदेश
Dewas: बदमाशों ने कट्टा दिखाकर की लूट, CCTV फुटेज आया सामने
Tara Tandi
13 Feb 2025 3:34 PM IST

x
Dewas देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में लुटेरों के हौसले बुलंद है. लूट का एक ताजा मामला देवास जिले के एबी रोड से आया है, जहां मक्सी रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर चार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. लुटेरे प्लानिंग करके इस वारदात को अंजाम देने यहां आए थे. आरोपी चार युवक नकाबपोश में थे. हाथों में कट्टा लिए हुए दिखे जा सकते हैं. कट्टे की नोक पर लूट और डकैती की वारदात के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में डर का माहौल है. मौके पर मौजूद एक कर्मचारी कट्टे के डर कारण ये खेल देखता रहा. मजबूर कर्मचारी चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा था. तभी लुटेरे कैश काउंटर खोलकर नकदी लेकर फरार हो गए.
कलमा गांव के पास की घटना
घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है. टोंक खुर्द थाना अंतर्गत टोंक कला पुलिस चौकी के कलमा गांव के पास की घटना है. चार नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को बंदुक दिखाकर उनका मोबाइल छिना, और उन्हें डरा धमका कर नगदी राशि ले गए. पेट्रोल पंप मालिक के अनुसार, दो लाख रुपये आरोपी ले गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपी स्विफ्ट कार से आए थे. घटना के चार CCTV फुटेज के वीडियो सामने आए हैं.
TagsDewas बदमाशोंकट्टा दिखाकर लूटCCTV फुटेज आया सामनेDewas miscreants robbed at gunpointCCTV footage surfacedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





