- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन में दर्शन करने...
मध्य प्रदेश
उज्जैन में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को रोका, विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों ने पीटा
Tara Tandi
30 May 2024 2:44 PM IST

x
उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर इन दिनों जितना अपनी अच्छाइयों के कारण प्रसिद्ध हो रहा है, उतना ही मंदिर की अव्यवस्थाओं, ठगी की खबरों और श्रद्धालुओं से मारपीट को लेकर हो रहा है। बुधवार रात को एक बार मंदिर में मारपीट की घटना सामने आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षाकर्मी बाबा महाकाल के भक्तों को पीटते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, बुधवार रात 9:30 बजे इंदौर के कुछ श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। रात 10:30 बजे बाबा महाकाल की शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं, इसलिए प्रशासक कार्यालय के सामने से श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। सुरक्षाकर्मी वीआईपी श्रद्धालुओं को ही निर्माल्य गेट की ओर से भेज रहे थे। आम श्रद्धालुओं को प्रवेश न दिए जाने से कुछ श्रद्धालु नाराज हो गए तोउन्हें निर्माल्य गेट तक तो भेज दिया गया। श्रद्धालु यहां से मंदिर में प्रवेश करने की जिद करने लगे तो सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने इंदौर से आए भक्त हर्ष सिंह के साथ मारपीट कर दी। कुछ श्रद्धालुओं ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने कहा कि कल रात को निर्माल्य गेट पर इस तरह का विवाद हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कल ही दी गई थी ट्रेनिंग श्रद्धालुओं से कैसा करना है व्यवहार
बताया जा रहा है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सुरक्षा कंपनी के जवानों को कल ही कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट केनी रेंजल के द्वारा एक प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि सावन महीने में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हमें बेहतर दर्शन व्यवस्था का इंतजाम करना है। श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार इतना मधुर रखना है कि श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर से खुश होकर जाएं।
Tagsउज्जैन दर्शनश्रद्धालुओं रोकाविरोध सुरक्षाकर्मियों पीटाUjjain Darshandevotees stoppedprotesting security personnel beatenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





