मध्य प्रदेश

क्रमोन्नति, पदोन्नति और पेंशन की मांग, बनाई गई रणनीति

Harrison
1 Aug 2023 9:17 AM GMT
क्रमोन्नति, पदोन्नति और पेंशन की मांग, बनाई गई रणनीति
x
मध्यप्रदेश | आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा क्रमोन्नति, पदोन्नति और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाने और उसमें अधिक से अधिक साथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर बैठक की गई.
इस बैठक में आजाद अध्यापक संघ के सभी पदाधिकारियों ने पहले चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शपथ ली और अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए अपने साथियों के साथ भोपाल पहुंचने का संकल्प लिया. बैठक में आगामी महाआंदोलन को देखते हुए प्रांतीय पदाधिकारियों केके आर्य, गोपाल कुमरावत, बरसिंह भूरिया ने संगठन के विस्तार के उद्देश्य से संभाग, जिले और ब्लॉक की कार्यकारिणी के 3 वर्ष पूरे होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे इंदौर संभाग के संभागीय अध्यक्ष के पद के लिए पंकज पिंगले और संभागीय सचिव के लिए अखिलेश पाल के नाम को प्रस्तावित किया.
साथ ही इंदौर जिले के जिला अध्यक्ष पद के लिए अमरीष शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष धारा सिंह चौहान, जिला सचिव महेंद्र सिंह धाकड़ और कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश पठोते के नाम को प्रस्तावित किया गया. बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, इंदौर जिले के चारों ब्लॉक अध्यक्ष, संकुल अध्यक्ष और आजीवन सदस्यों की उपस्थित में सर्व सहमति से निर्णय लिए गए. बैठक में मुख्य रूप से पंकज सिंघल, मनिंदर सिंह ठाकुर, सीपेंद्र नीमा, पंकज पिंगले, अमरीश शर्मा, धारा सिंह चौहान, डॉक्टर दीपक दुबे अखिलेश पाल, नवीन तिवारी, त्रिलोक सिंह रघुवंशी, हरीश दुबे, पवन सिंह नकुम, अंबाराम बर्डे, मसर्रत शेख, नावेद हुसैन, साजिद हुसैन, विनोद राठौर व अन्य कई साथी उपस्थित रहे.
Next Story