- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में विवादित बयान देने वाले कांग्रेस विधायक के निष्कासन की मांग
SHIDDHANT
17 Jan 2026 10:04 PM IST

x
Bhopal भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान का भाजपा ने विरोध किया और कांग्रेस से उनके निष्कासन की मांग की। साथ ही कई स्थानों पर कांग्रेस विधायक का पुतला भी जलाया गया। कांग्रेस विधायक बरैया ने बीते रोज एक विवादित बयान दिया था। इस बयान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में जहर घोलने वाला बयान दिया है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि विधायक बरैया का यह बयान कांग्रेस पार्टी की महिला और दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। बरैया ने अपने बयान से सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया है, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। राहुल गांधी ने इंदौर में विधायक फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा किया। राहुल गांधी का यह कदम क्या बरैया के बयानों को मौन सहमति व स्वीकारोक्ति मानी जाए? राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी विधायक बरैया पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर निकालें। बरैया के खिलाफ राहुल गांधी कोई कार्रवाई नहीं करते तो यह माना जाएगा कि अन्य समाजों को लेकर उनके मन में कोई सम्मान नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बरैया के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के साथ राहुल गांधी ने मंच साझा कर कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता प्रदर्शित की है। बरैया का बयान कांग्रेस की विचारधारा और मातृशक्ति के प्रति निम्न स्तरीय संस्कार का प्रतिबिंब है। सोनिया व प्रियंका की चुप्पी कांग्रेस की कथनी और करनी उजागर करती है।
मध्य प्रदेश शासन की मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार और हमारी पार्टी के नेता महिला सशक्तिकरण, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके विपरीत कांग्रेस के कुछ नेता और विधायक फूल सिंह बरैया जैसे लोग महिलाओं को लेकर शर्मनाक और विवादित बयान दे रहे हैं। बरैया का बयान न केवल सभी समाज की महिलाओं का अपमान है।
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बयान को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कहा कि कोई जनप्रतिनिधि महिलाओं के साथ हो रहे अपराध और बलात्कार जैसे जघन्य विषय पर इतनी घिनौनी टिप्पणी कर सकता है। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया एक जनप्रतिनिधि हैं। उनकी सोच महिला विरोधी और समाज को तोड़ने वाली है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने फूल सिंह बरैया के बयान पर कहा कि बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को ‘तीर्थ’ से जोड़ने का प्रयास न केवल घोर आपत्तिजनक है, बल्कि भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान की परंपरा का अपमान भी है। बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से फूल सिंह बरैया को निष्कासन की मांग करते हुए उनका पुतला जलाया। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर बरैया से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए पुतला जलाया गया।
Tagsफूल सिंह बरैया बयानमहिला विरोधी टिप्पणीकांग्रेस विधायक विवादभाजपा विरोधप्रदेश भर में पुतला जलानामहिला सशक्तिकरणमोहन यादवहेमंत खंडेलवालराहुल गांधीकांग्रेस पार्टी कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





