- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश के जबलपुर...

x
जबलपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग -34 के भेड़ाघाट से तिलवारा जाने वाले मार्ग पर बुधवार की रात दर्दनाक हासदा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक मेडिकल छात्र चला रहा था। ट्रक की टक्कर से युवक दूर जाकर गिरा वहीं मेडिकल छात्रा ट्रक में फंस गई। इस दौरान ट्रक चालक ने भी भागने के लिए ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और युवती ट्रक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। इस घटना में युवती का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल छात्र को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। इस घटना से नाराज मेडिकल छात्र बड़ी संख्या में अस्पताल में जमा हो गए। भारी संख्या में पुलिस बल भी मेडिकल में तैनात किया गया।
Next Story





