मध्य प्रदेश

तुलसी नगर में मना भगवान का दीक्षा कल्याणक

Admin Delhi 1
3 May 2023 9:49 AM GMT
तुलसी नगर में मना भगवान का दीक्षा कल्याणक
x

इंदौर न्यूज़: संसार की जड़ वस्तुओं के मोह के कारण ही जीवन भटकाव में व्यतीत कर रहे हैं. भगवान का दीक्षा कल्याणक दिवस यह संदेश दे रहा है कि हमें जड़ वस्तुओं का त्याग करना चहिए. जड़ वस्तुओं जैसे संपत्ति, धन आदि से हम अभी भी जकड़े हुए हैं. जड़ वस्तुओं से जब तक त्याग, आसक्ति नहीं हटाएंगे तो हमारी आत्मा से न जाने कितने पाप कार्य आगे भी करवाए जाएंगे. यह विचार मुनि विमलसागर ने तुलसी नगर में जारी पंच कल्याणक महोत्सव में तप कल्याणक के अंतर्गत भगवान के दीक्षा कल्याणक का महत्व बताते हुए व्यक्त किए. साथ ही जीवन में तप कल्याणक का महत्व बताया. मुनि अनंत सागर, धर्म सागर, भाव सागर ने भी आशीर्वचन दिए.

पंचकल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष हसमुख जैन गांधी, मुख्य संयोजक अभिषेक जैन व मंत्री यतीन्द्र मोदी ने बताया कि दिगम्बर जैन मंदिर परिसर स्थित विशाल मैदान स्थल में चल रहे महोत्सव में दीक्षा कल्याणक के तहत सुबह मंगलष्ठक, श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा आदि नित्य पूजन विनय भैया (बंडा) व नितिन भैया के निर्देशन में हुआ. दोपहर में भगवान का विवाह, बद राजाओं द्वारा बत्तीस मुकुट भेंट, प्रजा को षट कर्म का उपदेश, निलांजना नृत्य की प्रस्तुति, सौधर्म द्वारा भगवान की पालकी लेकर वन विहार, मुनि द्वारा भगवान की दीक्षा संपन्न हुई. कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने श्रीफल चढ़ाया. इसी के साथ जम्बू कुमार, आरके जैन, दिनेश जैन, सुमित जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे. परवार समाज के भोजनशाला के सहयोगी डीके जैन, एमके जैन, राजेश जैन ने व्यवस्थाएं संभाली. शाम 7 बजे संगीतमय महाआरती, शास्त्र प्रवचन हुए. रात 8 बजे दिल्ली के निशांत शर्मा व साथी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई.

Next Story