- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- चाट के कारण गई जान,...
चाट के कारण गई जान, पहले खाने को लेकर एक की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

DEMO PIC
जबलपुर: जबलपुर में चाट खाने के विवाद पर एक युवक के हत्या कर दी गई. वारदात रांझी थाना क्षेत्र के मुखर्जी चौक की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है. 40 साल के गौरीशंकर तिवारी का कसूर सिर्फ इतना था कि चाट दुकानदार से उसने पहले चाट खिलाने का आग्रह किया. उसी समय चाट खाने पहुंचा आरोपी मंगल कोल इससे गुस्से में आ गया. दुकानदार से पहले चाट खिलाने की बात पर गौरीशंकर और मंगल कोल में विवाद हो गया. बहस में गौरीशंकर कुछ समझ पाता उससे पहले ही मंगल ने चाकू से उसके सीने और पैर पर वार कर दिए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





