मध्य प्रदेश

गाली देने के संदेह पर तीन युवकों पर किया जानलेवा हमला

Shantanu Roy
2 Aug 2022 3:08 PM GMT
गाली देने के संदेह पर तीन युवकों पर किया जानलेवा हमला
x
बड़ी खबर

शिवपुरी। रन्नाौद थानांतर्गत कस्बे में निवासरत दो पक्षों में गाली देने के संदेह पर शुरू हुआ मुंहवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम करीब करीब छह बजे गोलू उर्फ फिरोज खान उसका भाई भाई मुबारिक अली, चाचा शफीक अहमद, ताया मुन्नावर अली, अपने खेत पर गेट लगा रहे थे। इसी दौरान वहां कस्बे का रहने वाला अनवर पठान नामक युवक पहुंचा और फिरोज से बोला कि तुम मुझे गाली दे रहे थे। फिरोज ने मना किया तो अनवर अपने साथ लेकर गए लड़के आशीष यादव की गवाही दिलवाने लगा। यहां दोनों में मुंहवाद होने लगा। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि अनवर ने अपने स्वजनों को फोन लगा दिया।

कुछ देर में ही शहजाद पठान, डब्बू पठान, इकबाल पठान, अनबर पठान, आशिक पठान, इरफान पठान लाठी, लुहांगी, हथियार लेकर वहां पहुंच गए और दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में बिल्ला, मुनब्बर व फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में फिरोज की शिकायत पर आरोपित अनवर पठान, शहजाद पठान, डब्बू पठान, इकबाल पठान, अनबर पठान, आशिक पठान, इरफान पठान के खिलाफ बल्वा सहित हत्या के प्रयास व मारपीट का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पप्पू पठान की शिकायत पर आरोपित फिरोज खान, शफीक खान, मुनब्बर खान, मुबारिक खान के खिलाफ मारपीट सहित गाली गलौंच का मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story