मध्य प्रदेश

पड़ोसी पर दराती से किया प्राणघातक हमला

Shantanu Roy
9 Aug 2022 6:58 PM GMT
पड़ोसी पर दराती से किया प्राणघातक हमला
x
बड़ी खबर
खंडवा। खेत पड़ोसियों के बीच एक-दूसरे के खेत में मवेशी चले जाने को लेकर आए दिन होने वाले विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। आरोपित ने अपने खेत पड़ोसी पर दस से अधिक बार दराती से वार किए। इससे उसकी जान पर बन आई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। मूंदी निवासी मयाराम पुत्र राजाराम (60) और अनिल पुत्र बल्लू उर्फ मोजीलाल गुर्जर खेत पड़ोसी है। दोनों की खेत की मेढ़ आसपास ही है। अक्सर एक दुसरे के मवेशी खेत पर जाने की बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद होते रहते थे।
लेकिन सोमवार को शाम में कुछ ऐसा हुआ इससे लोगों की रुह कांप गई। मूंदी थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि आरोपित अनिल ने मयाराम के पेट, सीना, गर्दन पर 10 से अधिक बार दराती से वार किए। खून से लथपथ मयाराम वहीं गिर गया था। इसके बाद अनिल वहां से भाग गया। मूंदी थाने में अनिल पर हत्या के प्रयास की धारा 307 में प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश की गई। देर रात अनिल को पकड़ लिया गया था। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अस्पताल में भर्ती मयाराम की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story