- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उमरिया में क्षत-विक्षत...
मध्य प्रदेश
उमरिया में क्षत-विक्षत मिला तेंदुए का शव, जांच में जुटा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन
Admin4
2 Sept 2023 12:39 PM IST

x
मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के उमरिया में तेंदुए के शावक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव संदिग्ध हालत में पाया गया है। शावक का शव क्षत-विक्षत मिला है। जिसकी जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। डॉक्टरों की टीम ने तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया और अधिकारियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
6 महीने के तेंदुए का शव मिलने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा जांच प्रारंभ कर दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड से सर्चिंग कराई गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के मरदरी बीट के कक्ष क्रमांक 294 में कर्मचारियों ने तेंदुआ की लड़ाई की आवाज जंगल में सुनी। तेंदुआ के लड़ाई की आवाज सुनने के बाद कर्मचारियों ने लगातार क्षेत्र में गश्त की। इसके साथ ही जंगल में टीम बनाकर तेंदुआ की तलाश में जुट गए। बताया गया है कि गुरुवार को तेंदुए के शावक का शव मिला है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के सूत्रों के अनुसार तेंदुआ की मौत आपसी संघर्ष को माना जा रहा है। दूसरे तेंदुए ने शाव को मार दिया। टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के मरदरी बीट के कक्ष क्रमांक 294 में तेंदुआ का शव मिलने के बाद जंगल के लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में डॉग स्क्वायड से सर्चिंग कराई गई। इसके साथ ही अवैध गतिविधियों की जांच की गई।
तेंदुए का शव मिलने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम किया। शव का अंतिम संस्कार अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। तेंदुए का शव क्षत-विक्षत हालत में पाया गया है। उसके पेट का कुछ हिस्सा और शरीर के कुछ हिस्से को किसी दूसरे वन्य प्राणी ने खा लिया था। इसके साथ ही तेंदुए के शरीर में नाखून और दांत के निशान भी पाए गए थे। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे तेंदुए से संघर्ष में 6 माह के शाव की मौत हो गई। मामले को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़उमरियातेंदुएशवदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





