मध्य प्रदेश

दमोह में एक वृद्ध महिला का शव हुआ बरामद ,जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
22 March 2024 1:18 PM GMT
दमोह में एक वृद्ध महिला का शव  हुआ बरामद ,जांच में जुटी पुलिस
x
दमोह : दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के हथनी पिपरिया गांव निवासी वृद्ध महिला रतिया अहिरवार का शव शुक्रवार सुबह बेटे के खेत में बने कच्चे मकान में मिला। सिर में गंभीर चोट के अलावा शरीर पर भी चोटें हैं। हत्या की आशंका जताते हुए छोटे बेटे को आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दमोह भेजा है। मर्ग कायम कर बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मौत गुरुवार रात को हुई है। पुलिस को सूचना शुक्रवार सुबह दस बजे मिली। हथनी पिपरिया निवासी रतिया बाई, 65 वर्ष, अपने बड़े बेटे के साथ रहती थी। गुरुवार को छोटा बेटा मोहन अहिरवार मां को अपने घर लेकर आया। बड़े भाई ने बताया कि उसकी मां 15 दिन से उसके पास थी। बिलकुल ठीक थी। गुरुवार को छोटा भाई अपने साथ ले गया और उनकी हत्या कर दी। सुबह छह बजे बेटे ने बताया कि दादी कुछ बोल नहीं रहीं तो छोटे भाई के साथ उन्हें दमोह ले गए। उसने बताया कि मां सुबह गिर गई थी। उसके बाद गांव वापस आ गए। मां को छोटे भाई ने ही मारा है। वह शराब का आदी था। भतीजी ने भी अपने चाचा पर दादी की हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि चाचा शराब पीते थे। दादी को मारने की बात कहते थे।
पहली नजर में सिर में गंभीर घाव का निशान मिला है। इससे लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से हमला हुआ है। पुलिस का कहना है कि अभी मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Next Story