मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी के तट पर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Shantanu Roy
8 Feb 2022 3:13 PM IST
नर्मदा नदी के तट पर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्यप्रदेश। स्नान के दौरान नर्मदा में बहे युवक का शव सरस्वती घाट में उतराता मिला। भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि नव निवेश कालोनी गढ़ा निवासी प्रयास वर्मा 22 वर्ष दो फरवरी को अपने दोस्त संजय गिरानिया के साथ घुघराघाट में पार्टी करने गया था। जहां शाम करीब पांच बजे नर्मदा स्नान के दौरान पानी में बह गया था। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। नर्मदा में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।

Next Story