- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra में बंद खदान...

x
Sonbhadra सोनभद्र : ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्टेशन रोड के पास वर्ष 2012 से बंद पड़ी एक खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह सनसनीखेज घटना तब सामने आई जब कुछ युवक बुधवार को बंद खदान में मछली पकड़ने गए थे.
मछली पकड़ने गए युवकों ने खदान के भीतर शव को तैरता हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी. खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. सूचना पाकर ओबरा थाने की पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.
खदान काफी गहरी होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी.इस दौरान, महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक नमूने एकत्र किए.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे ओबरा थाने को सूचना मिली कि बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बंद खदान में एक शव पड़ा हुआ है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंद खदान के गहरे पानी से शव को बाहर निकाला गया.
पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, जिसके बाद मृतक की पहचान बिंदु सोनी (36) पुत्र कल्लू सोनी, निवासी ब्लॉक नंबर 1, काशीराम कॉलोनी, ओबरा के रूप में हुई.मृतक के पुत्र संदीप सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता पिछली रात 8:00 बजे से घर से निकले थे और परिवार वाले उनकी तलाश ओबरा से लेकर रॉबर्ट्सगंज तक कर रहे थे.
एडिशनल एसपी ने बताया कि शव मिलने के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिंदु सोनी खदान तक कैसे पहुंचे और उनकी मृत्यु कैसे हुईS
TagsSonbhadra बंद खदानमिला शवमचा हड़कंपSonbhadra mine closeddead body foundcommotion ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





