- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: विवाह समारोह के...
मध्य प्रदेश
Damoh: विवाह समारोह के बाद युवक की निर्मम हत्या, गांव में तनाव
Tara Tandi
30 April 2025 2:45 PM IST

x
Damoh दमोह : पथरिया ब्लॉक के नंदरई गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. शादी समारोह से लौट रहे 27 वर्षीय राम रतन आदिवासी की चार लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
घटना रात करीब 9:30 बजे की है.राम रतन गांव में बाबूलाल राठौर के यहां चल रहे शादी समारोह के भोज से घर लौट रहा था। रास्ते में मुट्ठे आदिवासी, चंदू आदिवासी, रतन और मोहन आदिवासी ने उसे घेर लिया.चारों ने लाठियों से हमला कर दिया.
जब तक परिवार के लोग बचाने पहुंचे, राम रतन बेहोश हो चुका था.उसे पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मोह के सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता मिठू आदिवासी ने बताया कि आरोपियों से पुराना विवाद था.दोनों परिवार पड़ोस में रहते हैं.राम रतन तीन भाइयों में से दूसरे नंबर का था.वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था.
बता दें यह घटना दमोह जिले के के पथरिया ब्लॉक के नंदरई गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. शादी समारोह से लौट रहे 27 वर्षीय राम रतन आदिवासी की चार लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
TagsDamoh विवाह समारोहयुवक निर्मम हत्यागांव तनावDamoh marriage ceremonyyouth brutal murdervillage tensionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





