मध्य प्रदेश

Damoh: पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकराया, एक मौत; 13 घायल

Tara Tandi
2 July 2024 9:25 AM GMT
Damoh: पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकराया, एक मौत; 13 घायल
x
Damoh दमोह : जिले के पथरिया थाना की जेरठ चौकी अंतर्गत आने वाले सागोनी कला गांव में मंगलवार सुबह लगून कार्यक्रम से लौट रहे लोगों का पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार बंसल समाज के 13 लोग घायल हो गए, जबकि 60 वर्षीय कुन्नू बंसल की मौत हो गई।
हादसे की खबर जेरठ चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार को मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। डायल हंड्रेड को सूचना दी और अन्य साधनों से सभी घायलों को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक के शव को भी पथरिया शव गृह में रखवा दिया गया है। जानकारी के अनुसार बंसल समाज के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर विजावर से भांजी के लगन कार्यक्रम से वापस पथरिया के बोबई गांव आ रहे थे। रास्ते में सागोनी गांव के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। संभावना जताई जा रही है कि लगातार सफर के कारण सुबह-सुबह वाहन चालक को नींद का झपका आया होगा और इसी कारण उसका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पथरिया अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
घायलों में गोलू पिता हल्के बंसल, दामोदर पिता लक्खे बंसल, सौरभ पिता रामप्रसाद, रतई पिता गणपत, संतोष पिता हल्के, दिशा पिता सेवाराम, भारत पिता हल्के, लखन पिता गणपत, हल्ले पिता गणपत, हुकुम पिता गणपत, लब्बो पिता नन्ना, पन्नू पिता दशरथ, भागीरथ पिता मोहन बंसल।
Next Story