- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: चाचा ने 7 साल...
मध्य प्रदेश
Damoh: चाचा ने 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
3 May 2025 4:07 PM IST

x
Damoh दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके चाचा को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि हिंडोरिया थाना अंतर्गत बांदकपुर चौकी के एक ग्राम में शुक्रवार को सात साल की एक मासूम अपने घर के समीप खेल रही थी। उसी समय उसके पड़ोस में ही रहने वाले उसका मुँह बोला चाचा उसे उठा कर ले गया और अपने कमरे में दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान मासूम की चीख पुकार सुनकर जब पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया, तो मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया, जिस पर पुलिस ने तत्काल आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
TagsDamoh चाचा 7 साल बच्चीकिया दुष्कर्मआरोपी गिरफ्तारDamoh uncle raped 7 year old girlaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





