- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: दो बाइकों की...

x
Damoh दमोह: जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पटेरा थाना के मड़िया देवीसिंह मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक पर रनेह निवासी 60 वर्षीय बाबूलाल जोशी अपने बेटे गुड्डू के साथ पटेरा से रनेह जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गैसाबाद निवासी 33 वर्षीय नीलेंद्र अहिरवार अपनी पत्नी सविता के साथ पिपरिया की ओर जा रहे थे। इस मड़िया गांव के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाबूलाल जोशी और नीलेंद्र अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गुड्डू जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नीलेंद्र की पत्नी सविता को मामूली चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही पटेरा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर और प्रधान आरक्षक रूपलाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया। गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इधर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सागर नाका पुलिस चौकी अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार चिंतामन सिंह (60) निवासी सागर नाका सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात कार की तलाश कर रही है।
TagsDamoh दो बाइकों टक्करदो मौतदो घायलDamoh two bikes collidedtwo diedtwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





