मध्य प्रदेश

Damoh: पैदल जा रहे युवक को ट्रॉली ने कुचला, दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
28 Nov 2024 8:54 AM IST
Damoh:  पैदल जा रहे युवक को ट्रॉली ने कुचला, दर्दनाक मौत
x
Damoh दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गहरा निवासी एक युवक बीड़ी का बंडल खरीदने के लिए घर से निकला था। सड़क पर तेज रफ्तार ट्राले ने युवक को रौंद दिया। मृतक दुर्गा उर्फ ​​झुमका पुत्र किशोरी पटेल 30 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दमोह जबलपुर एनएचएआई 34 गहरा पर 20 मिनट तक जाम लगा दिया।
पुलिस ने जबेरा सिग्रामपुर के पास ट्राले को पकड़ लिया, चालक को हिरासत में ले लिया, लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और कार्रवाई का आश्वासन देकर थाना प्रभारी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की समझाइश के बाद जाम खुल सका।
Next Story