- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh : निजी बैंक के...
मध्य प्रदेश
Damoh : निजी बैंक के कर्मचारी से साढ़े चार लाख की लूट, फुटेज आया सामने
Tara Tandi
11 May 2024 4:09 PM IST

x
दमोह : जिले के तारादेही तिराहा के पास मुन्नालाल चौधरी की गोदाम के सामने हिंडोरिया निवासी निजी बैंक के कर्मचारी हरेंद्र सिंह ठाकुर (22) को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने कट्टा लगाकर साढ़े चार लाख रूपए लूट लिए और भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद नगर में सनसनी फैल गई। पीड़ित हरेन्द्र ने बताया कि वो कोटा बैंक में कैंप मैनेजर के पद पर कार्यरत है। यहां सम्पूर्ण क्षेत्र के समूहों को बैंक के माध्यम से कर्ज वितरण किया जाता है।
लगभग 40 गांव की 4 लाख 51 हजार 130 रूपए वसूली की गई थी। वह इन रुपयों को बैग में रखकर एसबीआई बैंक में जमा करने बाइक से जा रहा था। जैसे ही मुन्ना चौधरी की गोदाम से बाइक से बैठकर निकला तो दो लोग मुंह में कपड़ा बांधकर बाइक से उसके पास आए और कट्टा लगाकर पैसे का बैग लूटकर भाग गए।
हालांकि ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में लूट की वारदात रिकार्ड हो गई। वहीं राकेश तिवारी ने बताया है कि घटना के समय वह भी हरेंद्र के साथ था और घटना के बाद नकाबपोश पैसे लेकर फरार हो गये। जिसके बाद घटना की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस को दी है। तेंदूखेड़ा एसडीओपी डीएस ठाकुर ने बताया कि घटना हुई है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsनिजी बैंक कर्मचारीसाढ़े चार लाख लूटफुटेज आया सामनेPrivate bank employeefour and a half lakh lootedfootage surfacedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





