- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: ट्रैक्टर-ट्रॉली...
मध्य प्रदेश
Damoh: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
Tara Tandi
2 Sept 2024 7:27 PM IST

x
Damoh दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवारको यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीíत सोमवंशी ने बताया कि यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात बटियागढ़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास की है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दमोह जिले के घुघस गांव के कुछ लोग छतरपुर जिले के जटाशंकर जा रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं हैं। उनकी पहचान हेमेंद्र (10), छोटी बाई (45), लक्ष्मण (17) और गंजली बहू (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
TagsDamohट्रैक्टर-ट्रॉली पलटनेचार लोगों मौत20 अधिक घायलDamoh tractor-trolley overturnsfour people dead20 more injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





