- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh : जन्मदिन पार्टी...
मध्य प्रदेश
Damoh : जन्मदिन पार्टी के दौरान मंच पर डांसर को पैर में गोली लगने से घायल
Tara Tandi
22 Dec 2024 9:29 AM GMT
![Damoh : जन्मदिन पार्टी के दौरान मंच पर डांसर को पैर में गोली लगने से घायल Damoh : जन्मदिन पार्टी के दौरान मंच पर डांसर को पैर में गोली लगने से घायल](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/12/22/4249720-5.webp)
x
Damoh दमोह: जिले के हटा थाना क्षेत्र में आने वाले रोसरा गांव में शनिवार रात एक जन्मदिन पार्टी में नाच रही एक डांसर को पैर में गोली लगने से वह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया और वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ने तीन लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
रोसरा गांव निवासी धन सिंह लोधी के नाती का शनिवार को जन्मदिन था। परिवार ने एक जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में मनोरंजन के लिए शहडोल जिले से कुछ डांसर को भी बुलाया गया था। डांसर मंच पर डांस कर रही थीं और आसपास लोग गाने पर झूम रहे थे, तभी अचानक गोलियां चलने की आवाज आई और इसी दौरान मंच पर नाच रही एक डांसर अचानक गिर पड़ी और उसके पैर से खून निकलने लगा। गोलियों की आवाज आने के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। आयोजक परिवार के घर के लोगों ने जब डांसर के पैर से खून निकलते देखा तो वह भी दहशत में आ गए और उसके बाद तत्काल उस डांसर को हटा अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डांसर शिवानी पटेल ने बताया कि वह अपने साथी डांसर के साथ डांस कर रही थी, तभी अचानक उसके पैर में गोली लगी और खून निकलने लगा। मुझे नहीं पता गोली किसने चलाई। आसपास बहुत सारे लोग डांस कर रहे थे सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पैर में गोली लग गई।
इस घरेलू कार्यक्रम के आयोजक धन सिंह लोधी का आरोप है कि उन्होंने अपने नाती के जन्मदिन की पार्टी में बहुत सारे लोगों को आमंत्रित किया था। तभी भागीरथ, ललन और हटा निवासी बबलू राय अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने वहां गोलियां चलाई और उन्हीं की गोली से डांसर घायल हुई। अब इस मामले में पुलिस तथ्यों को जुटाने में लगी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके की गोलियां किसने चलाई और उसके बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल डांसर खतरे से बाहर है और जिला अस्पताल में इलाज ले रही है। देहात थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वह रात्रि गस्त पर थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी लगी कि हटा से एक महिला गोली लगने से घायल हुई है, जिसे जिला अस्पताल लाया गया है। वह तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे महिला से जानकारी लेने के बाद हटा पुलिस को इस मामले से अवगत कराया गया है।
TagsDamoh जन्मदिन पार्टीदौरान मंचडांसरपैर गोली लगने घायलDamoh birthday partyduring which stage dancer got shot in the leg and got injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story