- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh : शोभायात्रा के...
मध्य प्रदेश
Damoh : शोभायात्रा के दौरान बच्चा हाइटेंशन लाइन की चपेट आया , अस्पताल में मौत
Tara Tandi
14 April 2024 11:47 AM IST

x
दमोह : दमोह के बटियागढ़ में सर्व समाज की शोभायात्रा निकल रही थी। इसमें 13 वर्षीय बालक बांस में झंडा लेकर चल रहा था। तभी हाइटेंशन लाइन में बांस टच होने से मासूम को करंट लग गया। दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बटियागढ़ में श्रीराधाकृष्ण भगवान प्राण-प्रतिष्ठा की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। तभी वार्ड 16 निवासी यश पिता कामता प्रसाद पाटकर, 13 वर्ष, बांस में झंडा लगाकर हाथ में लेकर शोभायात्रा में चल रहा था। बांस हाइटेंशन लाइन के बिजली के तारों से टच हो गया। इससे मासूम करंट की चपेट में आ गया। उसे तत्काल बटियागढ़ सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने से ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
Tagsशोभायात्रादौरान बच्चाहाइटेंशन लाइनचपेट आयाअस्पताल मौतDuring the processiona child got injured by a high tension linedied in the hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





