- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: बस और ट्रक की...

x
Damoh दमोह: सागर में प्रयागराज महाकुंभ से आ रही एक बस बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई. बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई है. इस टक्कर में बस सवार करीब 35 यात्री घायल हुए हैं.ये हादसा सागर दमोह रोड पर चानोआ गांव के पास घटित हुआ है. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा में इलाज के लिए लाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, बस विदिशा जा रही थी. इस हादसे में बस सवार यात्रियों को मामूली छोटे आई हैं. हालांकि, राहत वाली बात ये है इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं मिली. घायल बैरसिया के बताए जा रहे हैं.
रीवा में चार लोगों की हुई है सड़क मौत
बता दें, भोपाल, सागर रीवा से प्रयागराज की ओर जाने वाले NH 30 पर आए दिन इन दिनों सड़क हादसे घटित हो रहे हैं. वहीं, आज रात करीब 2 बजे यात्रियों से भरी एक कार ट्रक से भिड़ी थी. इस हादसे में अबतक कुल चाल लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 5 लोग गंभीररूप से घायल हैं. कार सवार महाकुंभ प्रयागराज से स्नान करके आ रहे थे. मृतक और घायल होशंगाबाद जिले के बताए जा रहे हैं. रीवा में घायलों के कुछ परिजन पहुंच चुके हैं. संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है.
TagsDamoh बसट्रक भिड़ंत35 तीर्थयात्री घायलDamoh bustruck collision35 pilgrims injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





