- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh : खोजाखेड़ी गांव...
मध्य प्रदेश
Damoh : खोजाखेड़ी गांव में दूध से भरे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tara Tandi
19 April 2024 1:08 PM GMT
![Damoh : खोजाखेड़ी गांव में दूध से भरे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत Damoh : खोजाखेड़ी गांव में दूध से भरे पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/04/19/3677876-tara.webp)
x
दमोह : पथरिया मार्ग पर पथरिया थाना क्षेत्र के खोजाखेड़ी गांव के समीप शादी से लौट रहे बाइक सवार प्रोफेसर दंपती को दूध से भरे वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों वाहन खाई में जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार प्रोफेसर जीवन पटेल की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना के समन्ना गांव निवासी जीवन पटेल हटा कालेज में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। वह अपनी पत्नी दुर्गा के साथ खोजाखड़ी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शुक्रवार सुबह वापस लौट रहे थे। तभी दमोह से पथरिया की ओर एक दूध से भरा पिकअप वाहन जा रहा था। इससे खोजाखेड़ी गांव की पुलिया के समीप बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। पिकअप भी अनियंत्रित हो गया और दोनों वाहन सवार खाई में जा गिरे, जिसमें पति-पत्नी के घायल होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जीवन पटेल को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले को जांच में लिया है।
Tagsखोजाखेड़ी गांवदूध से भरे पिकअपवाहन टक्करबाइक सवार मौतKhojakhedi villagepickup filled with milkvehicle collisionbike rider deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story