- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh : जमानत पर छूटा...
मध्य प्रदेश
Damoh : जमानत पर छूटा आरोपी बना फिर से खतरा, किशोरी ने तंग आकर दी जान
Tara Tandi
11 April 2025 8:04 PM IST

x
Damoh दमोह : जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान होकर शुक्रवार को 17 साल की लड़की ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. लड़की के परिजन ने गांव के ही रामकिशोर ठाकुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसे जेल भेज दिया गया. जमानत पर छूटने के बाद आरोपी लगातार धमकी दे रहा था. उसने कहा कि जमानत में 50 हजार रुपए खर्च हुए हैं. अगर 2-3 लाख रुपए और खर्च करने पड़े तो भी उसे फर्क नहीं पड़ता.
लड़की की मां ने बताया कि गुरुवार को जब वे खेत पर थे, तब आरोपी उनकी बेटी के पास पहुंचा. उसने बेटी को धमकी दी कि वह उसके माता-पिता और भाई को गोली मार देगा.
परेशान होकर शुक्रवार सुबह लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया. उल्टियां होने के बाद उसने परिवार को जहर खाने की जानकारी दी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दे यह मामला मध्य प्रदेश के दमोह दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है जहा छेड़छाड़ से परेशान होकर 17 साल की लड़की ने जहर खा लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई लड़की के परिजन ने गांव के ही रामकिशोर ठाकुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.
TagsDamoh जमानतछूटा आरोपीबना फिर खतराकिशोरी तंग आकर दी जानDamoh bailaccused releaseddanger againteenager fed up and committed suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





