मध्य प्रदेश

Damoh accident: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 6:31 AM IST
Damoh accident: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत
x
Damoh accident: सोमवार सुबह हुए एक गंभीर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के फतेहपुर गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटी। घटनास्थल पर पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग छतरपुर के बड़े जटाशंकर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। चढ़ाई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। ।
घायलों को हटा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए और पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन और स्थानीय अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं, और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Next Story